सोशल संवाद / डेस्क : डिजाइनर Manish Malhotra के 15वें Mijwan Fashion Show में बॉलीवुड स्टार्स Alia Bhatt और Vicky Kaushal ने शोस्टॉपर्स बनकर रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। दोनों ने 26 सितंबर को मुंबई में आयोजित इस खास फैशन इवेंट में साथ रैंप वॉक किया।
यह भी पढे : Ramayana New Poster: एक फ्रेम में दिखे रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे, सामने आया वनवास वाला लुक
Ivory Saree में दिखीं Alia Bhatt
आलिया भट्ट ने इस मौके पर खूबसूरत Ivory Chikankari Saree पहनी थी। साड़ी पर बारीक चिकनकारी, सीक्विन और सिल्वर डिटेलिंग नजर आई। इसके साथ उन्होंने मैचिंग शीयर घूंघट/दुपट्टा और स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी की। उनका लुक पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का कॉम्बिनेशन नजर आया।
Vicky Kaushal का Royal Look
वहीं विक्की कौशल ने Midnight Blue और Ivory Sherwani पहनी। उन्होंने व्हाइट कुर्ता और ट्राउजर के साथ एम्ब्रॉयडर्ड बंदगला जैकेट पेयर किया। डायमंड-स्टडेड चेन, रिंग्स और व्हाइट जुत्तियों के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।
Love & War की जोड़ी ने बढ़ाई चर्चा
आलिया भट्ट और विक्की कौशल जल्द ही Sanjay Leela Bhansali की फिल्म Love & War में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में Ranbir Kapoor भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की मौजूदा रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 बताई गई है।
Mijwan Fashion Show का खास मकसद
इस साल के Mijwan शो ने Mijwan Welfare Society के साथ 15 साल की साझेदारी को भी सेलिब्रेट किया। शो में चिकनकारी और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी के जरिए ग्रामीण महिला कारीगरों के हुनर को मंच दिया गया।











