सोशल संवाद / जमशेदपुर : मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर राज्य भर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि 27 अक्तूबर से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। कोल्हान एवं आसपास के जिलों में 27 अक्तूबर को तेज गर्जन, वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
यह भी पढ़े : जिले के 108 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल स्थगित
वहीं, 28 को मौसम और बिगड़ेगा और वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान है। इस तरह 30 अक्तूबर तक मौसम की कमोबेश इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद मौसम साफ हो सकेगा।
मौसम वैज्ञानिकों का सुझाव है कि इस दौरान बाहर निकलने से बचें। रविवार को दिन में अच्छी धूप रही। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। 26 अक्तूबर की सुबह तक पूर्वी-मध्य तथा उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है।










