सोशल संवाद/चक्रधरपुर: गुलकेड़ा पंचायत के ग्राम मुरहातु स्थित टोला मतकमबिड़ि के ग्रामीणों को जल्द ही सड़क की समस्या से राहत मिलने वाली है। यहां आंगनवाड़ी भवन से मंगल सिंह जामको के घर तक करीब 600 फीट लंबी पीसीसी सड़क बनाई जाएगी। सड़क निर्माण की तैयारी को लेकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने विधायक प्रतिनिधि पीरु हेमराज के साथ गांव पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया।
यह भी पढे : जमशेदपुर बार भवन में मनाया गया 12वां राष्ट्रीय संविधान दिवस, अधिवक्ताओं ने काटा केक
ग्रामीणों की समस्या पर हुआ निरीक्षण
ग्रामीणों ने लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझने की बात नेताओं के सामने रखी थी। इसके बाद दोनों नेताओं ने गांव पहुंचकर प्रस्तावित सड़क का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
एक महीने में सड़क बनाने का दिया भरोसा
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सन्नी उरांव और पीरु हेमराज ने कहा कि आम लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना पार्टी और सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले एक महीने के भीतर पीसीसी सड़क का निर्माण पूरा कर ग्रामीणों को सौंप दिया जाएगा।
सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर बरसात के दिनों में रास्ते की खराब स्थिति के कारण होने वाली दिक्कतें कम होंगी।
ग्रामीणों ने जताया आभार
स्थल निरीक्षण और सड़क निर्माण का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि के प्रति आभार जताया। अब ग्रामीणों को सड़क निर्माण कार्य शुरू होने और तय समय पर पूरा होने का इंतजार है।











