Responsive Full Width Slider

Railway News: 10-16 अगस्त तक कई MEMU ट्रेनें रद्द, आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक का असर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आवश्यक अनुरक्षण कार्य को लेकर 10 से 16 अगस्त तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके चलते इस अवधि में आद्रा मंडल से होकर चलने वाली कई MEMU ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।

यह भी पढ़े : Jharkhand PLI RPLI Campaign: पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस में झारखंड नंबर-1, ₹11.61 करोड़ प्रीमियम संग्रह

इसके अलावा कुछ ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा। वहीं कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर झारखंड और पश्चिम बंगाल के दैनिक रेल यात्रियों पर पड़ सकता है।

नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य जरूरी कामों के लिए रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

10 से 16 अगस्त तक रहेगा असर

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चलने वाले अनुरक्षण कार्य के कारण अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

ये MEMU ट्रेनें रहेंगी रद्द

1. आसनसोल–आद्रा–आसनसोल MEMU

68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल MEMU का परिचालन 13, 14 और 16 अगस्त को रद्द रहेगा।

2. आद्रा–मिदनापुर–आद्रा MEMU

68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा MEMU 11, 14 और 16 अगस्त को नहीं चलेगी।

3. आद्रा–भागा–आद्रा MEMU

68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा MEMU का परिचालन 16 अगस्त को रद्द रहेगा।

4. आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल MEMU

63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल MEMU 12 और 13 अगस्त को रद्द रहेगी।

5. झाड़ग्राम–पुरुलिया–झाड़ग्राम MEMU

68023/68024 झाड़ग्राम–पुरुलिया–झाड़ग्राम MEMU 11 और 13 अगस्त को रद्द रहेगी।

6. टाटानगर–आसनसोल MEMU

68056 टाटानगर–आसनसोल MEMU 16 अगस्त को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा आंशिक रूप से प्रभावित

सिर्फ ट्रेनें रद्द ही नहीं रहेंगी, बल्कि कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से ही समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा।

आसनसोल–पुरुलिया MEMU

63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल MEMU 11, 14 और 16 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगी और वहीं से वापस रवाना होगी। इस दौरान आद्रा–पुरुलिया–आद्रा सेक्शन में इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।

चक्रधरपुर–गोमो MEMU

18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर MEMU 11, 14 और 16 अगस्त को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी। इन तारीखों में महुदा–गोमो–महुदा खंड पर ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

आसनसोल–टाटानगर MEMU

68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल MEMU 11, 12 और 13 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–टाटानगर–आद्रा सेक्शन में ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

टाटानगर–आसनसोल MEMU

68056 टाटानगर–आसनसोल MEMU 14 अगस्त को आद्रा में ही आंशिक रूप से समाप्त होगी। इस दिन आद्रा–आसनसोल खंड में इसकी सेवा रद्द रहेगी।

आसनसोल–टाटानगर MEMU

68055 आसनसोल–टाटानगर MEMU 16 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगी। इस दौरान आद्रा–टाटानगर सेक्शन में ट्रेन नहीं चलेगी।

आसनसोल–बाराभूम MEMU

68060 आसनसोल–बाराभूम MEMU 14 और 16 अगस्त को आद्रा से आंशिक रूप से शुरू होगी। इन दोनों तारीखों में आसनसोल–आद्रा सेक्शन पर इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।

एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर

रोलिंग ब्लॉक का असर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी देखने को मिलेगा।

खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस

18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस 12 और 16 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–हटिया–आद्रा सेक्शन में ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस होगी लेट

18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 13 अगस्त को टाटानगर से अपने निर्धारित समय से 75 मिनट की देरी से रवाना होगी।

आदित्यपुर–आसनसोल एक्सप्रेस भी पुनर्निर्धारित

13511 आदित्यपुर–आसनसोल एक्सप्रेस को 11 और 16 अगस्त को आदित्यपुर से 60 मिनट की देरी से पुनर्निर्धारित किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---