---Advertisement---

Narbheram Hansraj English School के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Narbheram Hansraj English School के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन आज सायं नरभेराम हंसराज अंग्रेजी विद्यालय के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

यह भी पढे : Surya Mandir Sidgora में श्रीराम मंदिर की छठवीं वर्षगांठ: 5100 दीपों से जगमगाया सूर्यधाम

26 वर्षों से जीवंत काव्य परंपरा

सुरभि के प्रणेता एवं जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी Govind Dodrajka पिछले 26 वर्षों से इस काव्य परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। होली की पूर्व संध्या पर आयोजित यह हास्य कवि सम्मेलन अब शहर का सांस्कृतिक उत्सव बन चुका है, जिसमें देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि शिरकत करते रहे हैं।

संतोष आनंद की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 85 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध एवं सुप्रसिद्ध कवि Santosh Anand की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक आयाम प्रदान किया।

हास्य और ओज से सराबोर प्रस्तुतियां

मंच पर ‘नेताजी लपेटे में’ से चर्चित डॉ. आदित्य जैन, मुन्ना बैटरी, हिमांशु बवंडर, चेतन, श्रद्धा एवं शशि श्रेया ने अपनी ओजपूर्ण और हास्यरस से भरपूर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार में उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक चेतना को मिलता है बल

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की सफलता के लिए गोविंद दोदराजका के प्रति आभार व्यक्त किया। ऐसे साहित्यिक आयोजन न केवल शहर की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को साहित्य और कला से जुड़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version