बैंक ऑफ इंडिया नरगा शाखा ने गुरमा गांव को हर तरह की सुविधा के साथ बैंकिंग से जोड़ने का किया वादा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बैंक ऑफ इंडिया नरगा शाखा ने गुरमा गांव को गोद लिया है, इस गाँव के लोगों के जानकारी के लिए एक बैनर बना कर लगा दिया गया है, जिसमे बैंक द्वारा लिखा गया है की गाँव के लोगों की कोई भी बैंकिंग जरूरत मुहैया करवाने का वादा करता है. एल डी एम संतोष कुमार ने बताया की एस एल बी सी के पहल पर जिले की समस्त ग्रामीण शाखा द्वारा एक गाँव को गोद लिया गया है.

इस अभियान का उद्येस्य गाँव के लोगों को बैंक की सभी सेवाओं से संतृप्त करना है, और ग्रामीण एवं बैंक के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, गाँव में आर्थिक प्रगति करना है. आज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एल डी एम साहब ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.

Sunrise Enclave

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अनुराग ने ग्रामीण लोगों को भरोसा दिलाया की आपके गाँव की कोई भी बैंकिंग जरूरत को प्रथमिकता से पूरा किया जायेगा, एफ एल सी ठाकुर जी ने ग्रामीणों को सुरक्षा बीमा सुकन्या आदि सरकारी यूजनाओं की जानकारी दी. ग्राम प्रधान के साथ काफी संख्या मे गाँव वासी कार्यक्रम मे मौजूद रहे तथा बैंक के इस पहल की सराहना की.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---