सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने अस्पताल की सुविधाओं को आधुनिक बनाने और मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन अभियान शुरू कर दिया है. इस ड्राइव के तहत अस्पताल के प्रमुख क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से काम चल रहा है,
यह भी पढे : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में धूमधाम से मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस
जिससे न केवल मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि ऑपरेशनल दक्षता भी बढ़ेगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मुख्य ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी ब्लॉक, नर्सरी और जेजीएमएच बिल्डिंग में नये कैथ लैब की फेज-वाइज अपग्रेडेशन प्रक्रिया चल रही है.
इन क्षेत्रों में आधुनिक उपकरणों और बुनियादी ढांचे के विस्तार से इलाज की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है. टीएमएच में एक नया 7-मंजिला भवन निर्माणाधीन है, जो कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का केंद्र बनेगा. इस भवन में नये वार्ड, छात्रों के लिए टीचिंग क्लासरूम और रेडियोलॉजी विंग शामिल होंगे. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की आवश्यकताओं के अनुरूप टीचिंग क्लासरूम बनाये जा रहे हैं.









