जनजातीय गौरव दिवस 2026: पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को किया नमन, 3 हजार करोड़ की सौगात

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
birsa-munda-jayanti-janjatiya-gaurav-diwas-pm-modi-

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया। उन्होंने जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद किया और करीब 3 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही मिजोरम में ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का भी उद्घाटन किया गया।

यह भी पढ़े : सीजीएल : पेपर लीक की धाराओं में पहली बार चार्जशीट होगी दायर

पीएम मोदी ने कलाकारों के साथ बजाया खरताल

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दिल्ली में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान पीएम मोदी कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ खरताल बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।

2021 में हुई थी जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत

भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस 15 नवंबर को केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। इसका उद्देश्य देश के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, संघर्ष और बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देना है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को एकजुट किया था। उनका आंदोलन आज भी साहस, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक माना जाता है।

उलिहातू पहुंचे थे देश के पहले प्रधानमंत्री

भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2023 में झारखंड के खूंटी जिले स्थित उनकी जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे थे। वह उलिहातू का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। इस दौरान उन्होंने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी समाज के विकास से जुड़ी योजनाओं पर जोर दिया था।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के जरिए एक बार फिर भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और देश की आजादी में जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version