एपल के पहले फोल्डेबल फोन की बुकिंग आज शुरू होगी:7.6-इंच इनर डिस्प्ले और A20 प्रो चिपसेट, शुरुआती इतनी होगी कीमत, डिस्काउंट भी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Bookings for Apple’s first foldable phone begin today

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की भारत में बुकिंग आज शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। भारत में फोन को एपल के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, एपल रिटेल स्टोर्स और ऑथराइज्ड रिटेलर्स के जरिए बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : Caller Name Display: 1 नवंबर से फोन पर नंबर के साथ दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, जानें कैसे काम करेगी नई सुविधा

इसकी डिलीवरी और स्टोर्स में बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आईफोन डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 2.99 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है।

चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर हैं। साथ ही कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर ₹7,000 तक का कैश बैक मिलेगा। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इसमें फिजिकल सिम कार्ड नहीं लगेगा, यानी यह सिर्फ ई-सिम पर चलेगा।

एपल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स

  • स्क्रीन देखकर काम करना: स्क्रीन पर क्या दिख रहा है, सिरी उसे समझकर सीधे वही टास्क पूरा कर देती है।
  • निजी डेटा से सटीक जवाब: ईमेल, मैसेज या कैलेंडर से जानकारी निकालकर आपकी फ्लाइट, मीटिंग या प्लान बता देती है।
  • एप्स के अंदर काम: सिर्फ एप खोलती ही नहीं, बल्कि फोटो एडिट करके किसी को भेजने जैसा अंदर का काम भी कर देती है।
  • इंसानों जैसी बात: अटक-अटक कर बोलने या अधूरा वाक्य बोलने पर भी बात आसानी से समझ लेती है।
  • बिना बोले टाइपिंग: स्क्रीन के नीचे डबल टैप करके अब सिरी को लिखकर भी कमांड दे सकते हैं।
  • चैटजीपीटी सपोर्ट: मुश्किल सवालों के जवाब, टेक्स्ट या रेसिपी के लिए सीधे ‘चैटजीपीटी’ से मदद ले लेती है।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version