Dr Abhishek Child Care

सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से चाकुलिया और चाईबासा को मिली नई ट्रेन सेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सांसद महतो के प्रयास से चाकुलिया और चाईबासा को मिली नई ट्रेन सेवा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से पुनः एक बार चाकुलिया एवं चाईबासा के यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है । इन दोनों ही स्थान के लिए समुचित ट्रेन सेवा की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में चाकुलिया के स्थानीय वासियों एवं चाईबासा का भी अनेक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महतो सेआग्रह किया था। महतो ने इस संबंध में द पू रेलवे महाप्रबंधक से वार्ता की एवं दोनों ही जगह के लिए ट्रेन की आवश्यकता को रेखांकित किया।

यह भी पढ़े : जिला के 25वें उपायुक्त के रूप में कर्ण सत्यार्थी ने कार्यभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं

 रेल महाप्रबंधक ने बातों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड से इस संबंध में प्रस्ताव दिया था।तत्पश्चात रेलवे बोर्ड ने दो ट्रेनों की स्वीकृति प्रदान की है। इन दोनों ट्रेनों के परिचालन का प्रस्तावित समय के अनुसार टाटानगर से चाकुलिया के लिए मेमू ट्रेन सेवा  टाटानगर से सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और 12:45 पर चाकुलिया पहुंचेगी। इसी प्रकार यही ट्रेन चाकुलिया से दिन के 3:00 बजे खुलकर टाटानगर स्टेशन पर शाम को 5:00 बजे पहुंचेगी।

जबकि चाईबासा के लिए खुलने वाली ट्रेन रात्रि टाटानगर से  8:55 पर खुलेगी और रात्रि 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी। जबकि वहीं ट्रेन अगले दिन प्रातः 3:20 पर चाईबासा से खुलकर 5:45 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। इससे चाईबासा से कोलकाता के लिए स्टील एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेन को पकड़ने में सुविधा होगी। सांसद श्री महतो ने इस कार्य के लिए रेल मंत्री का प्रति अपना आभार प्रकट किया है। जल्द ही इन दोनों ही ट्रेन सेवाओं की शुरुआत सांसद श्री महतो के द्वारा झंडी दिखाकर की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version