Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

JPSC-JSSC आंदोलन को मिला CJP का साथ, अभिजीत दिपके बोले— न्याय की लड़ाई में हम आपके साथ हैं

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
JPSC-JSSC आंदोलन को मिला CJP का साथ, अभिजीत दिपके बोले— न्याय की लड़ाई में हम आपके साथ हैं
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन को अब CJP का समर्थन मिल गया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आंदोलनकारी छात्रों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर उनकी मांगों का समर्थन किया।

यह भी पढ़े : E-20 पेट्रोल को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला, शुद्ध पेट्रोल का विकल्प देने की उठाई मांग

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जानकारी के अनुसार, रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कई दिनों से अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वे CBI जांच की मांग कर रहे हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।

वीडियो कॉल के दौरान अभिजीत दिपके ने कहा कि CJP झारखंड के युवाओं के साथ खड़ी है और उनकी न्यायसंगत मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

अभिजीत दिपके के समर्थन के बाद आंदोलन को नया राजनीतिक और सामाजिक समर्थन मिलने की चर्चा तेज हो गई है। वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्याय की मांग को लेकर जारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator