Responsive Full Width Slider

सावन की पहली सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलार्पण किया।

यह भी पढ़े : 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी का संदेश: जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर

रविवार देर रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचने लगे थे। सोमवार सुबह करीब 3:00 बजे भगवान शिव की विशेष पूजा और आरती संपन्न होने के बाद सुबह 4:00 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे मंदिर परिसर पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

स्वयंसेवक भी संभाल रहे व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुव्यवस्थित जलार्पण के लिए पहाड़ी मंदिर समिति के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के स्वयंसेवक भी लगातार सेवा में जुटे हुए हैं। स्वयंसेवक श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम

सावन की पहली सोमवारी पर रांची का ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह से ही भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट