Dr Abhishek Child Care

स्वाद में लाजवाब, लेकिन क्या आप जानते है इनका बुरा परिणाम

By Riya Kumari

Published :

Follow
junk food
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बर्गर, पिज्जा, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसे फास्ट फूड बहुत पसंद हैं।  अक्सर बच्चो  से ज्यादा बड़ो को  इन सबको खाना  और इनकी खुशबू और स्वाद हमें अपनी ओर खींचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्वादिष्ट चीज़ें हमारी सेहत के लिए कितनी हानिकारक हो सकती हैं?

यह भी पढ़े : कुरकुरे खा रहे हो ? पहले ये जान लो वरना पछताओगे!”

जंक फूड क्या होता है?

जंक फूड वे खाने की चीजें होती हैं जिनमें बहुत ज्यादा तेल, चीनी, नमक और फैट होता है, लेकिन इनमें विटामिन, मिनरल और फाइबर जैसे ज़रूरी पोषक तत्व नहीं होते।

सेहत पर असर

जब हम जंक फूड खाते हैं, तो हमारे दिमाग में ‘डोपामिन’ नाम का एक केमिकल रिलीज़ होता है जिससे हमें अच्छा महसूस होता है। लेकिन इसका ज़्यादा सेवन हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे मोटापा, डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

क्यों बचना चाहिए?

जंक फूड स्वादिष्ट तो होता है, लेकिन ये शरीर को कोई पोषण नहीं देता। अगर हम रोज़ जंक फूड खाएं, तो हमारी सेहत कमजोर हो सकती है और शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है।

क्या खाना चाहिए?

हमें ताजे फल, सब्ज़ियां, दूध और घर का बना खाना खाना चाहिए। ये चीज़ें हमें ताकत देती हैं और बीमारियों से दूर रखती हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator