Dr Abhishek Child Care

काशीपुर एवं हल्द्वानी में सम्मानित हुए वीर सेनानियों के वंशज

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरगाथा को आम जनता के सामने लाने के उद्देश्य से देश में आयोजित किए जा रहे क्रान्तितीर्थ समारोह की कड़ी में रविवार को उत्तराखंड के कुमांयू अंचल में स्थित काशीपुर और हल्द्वानी में क्रांतितीर्थ समारोह का आयोजन किया गया I समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के वंशजों ने हिस्सा लिया, जिन्हें सम्मानित किया गया I

रविवार सुबह बाजपुर रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित क्रांतितीर्थ समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की, जबकि पीएनजी समूह के प्रबंध निदेशक योगेश जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे I दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ हुए समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किशोरी लाल गुड़िया, रघुनन्दन प्रसाद लोहिया, बाल मुकुंद माहेश्वरी, धर्मानंद त्रिपाठी, बैजनाथ, बच्ची सिंह बंगारी, पिताम्बर दत्त शास्त्री, नन्द किशोर कश्यप, जय सिंह शाह, आनंद सिंह रावत, चौ. हरज्ञान सिंह, ठाकुर नैन सिंह, श्याम लाल चतुर्वेदी, जय राम गुप्ता एवं मिट्ठन लाल के परिजनों का सम्मान किया गया I

उधर रविवार सायंकाल हल्द्वानी में क्रांतितीर्थ समारोह का आयोजन श्रीश्याम गार्डन में हुआ, जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जनों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदीप जोशी, विशिष्ट अतिथि नीरज शारदा एवं मुख्य वक्ता जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक थे, जबकि समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तौलिया ने की I समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ I

मुख्य वक्ता आशुतोष भटनागर ने कहा कि इतिहास के पृष्ठों में अनाम, अज्ञात और अल्पज्ञात बलिदानी, जिन्होंने अपना सर्वस्व देश की स्वतंत्रता, स्वराज और स्वधर्म के लिए समर्पित कर दिया, उन्हें सदैव याद रखना और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करना, हर भारतीय का धर्म है। देश के लिए शहीदों के योगदान पर चर्चा करते हुए उन्होंने शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रेरणा शहीदों से अगर हम नहीं लेंगे, आजादी ढलती हुई सांझ हो जाएगी, वीरों की पूजा हम नहीं करेंगे तो वीरता बांझ हो जाएगी।

समारोह में देश की स्वतंत्रता में अपना अमूल्य योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भूपाल सिंह खाती, कमला पति दुमका, हरी दत्त गर्जोला, नंदन सिंह बिष्ट, शिव नारायण सिंह नेगी, दान सिंह बिष्ट , लोकमणि शर्मा, दुर्गा दत्त दुर्गापाल, लक्ष्मी दत्त पांडे, जोगा राम आर्य, मोहन सिंह मेहता, संत राम शर्मा, शंकर दत्त पंत, केशर सिंह नेगी , रामदत्त डाल, ब्रज मोहन पांडे, तारा दत्त पांडे, सीतावर पंत, गंगादत्त पांडे, शिवराज सिंह फर्त्याल, लक्ष्मी दत्त गुणवंत एवं गौरी दत्त पांडे के स्वजनों को सम्मानित किया गया।

समारोह में विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, क्रांतितीर्थ आयोजन समिति (हल्द्वानी) के संरक्षक डॉक्टर नीलांबर भट्ट, संयोजक भगवान सहाय अग्रवाल, सह संयोजक विवेक कश्यप, सुरेश पांडे,  विमला भट्ट, कृष्ण चंद्र बेलवाल, समरपाल, अमरनाथ जोशी, उमेश शाह, अतुल अग्रवाल, प्रदीप लोहनी, विनीत अग्रवाल सहित मोहन पाठक, नवीन दुम्का, दिनेश खुल्वे, हेमंत द्विवेदी, गोधन सिंह धोनी, सूरज प्रकाश तिवारी, कमलेश त्रिपाठी, सहित अनेक गण्यमान्य लोगों ने हिस्सा लिया I

जानकारी हो कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए हजारों वीर सिपाहियों और क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की भेंट चढ़ा दी I लेकिन उनकी गाथाओं को इतिहास के पृष्ठों में स्थान नहीं मिला I ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर क्रान्तितीर्थ श्रृंखला का आयोजन संस्कृति मंत्रालय एवं सीएआरडीसी द्वारा गुमनाम एवं अल्पज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सामने लाने के लिए पूरे देश में किया जा रहा है I

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version