Advertisement 1
Advertisement 2

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए दिलीप कुमार महतो सम्मानित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Dilip Kumar Mahto honored for outstanding work on Teachers Day
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा : शिक्षक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मध्य विद्यालय देवगांव केंदो के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार महतो को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े : दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोप ने रचा इतिहास, 20,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया हौसले का परचम

जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति-पत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किए जाने का उल्लेख है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार सहित जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद दिलीप कुमार महतो ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

उनके सम्मानित होने पर मध्य विद्यालय देवगांव केंदो के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator