WhatsApp से मत लेना पंगा: 30 दिन के अंदर बैन किए 74 लाख अकाउंट; डिटेल

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : WhatsApp ने अप्रैल 2023 में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है। यह जानकारी आईटी नियम 2021 के तहत पब्लिश की गई कंपनी की मंथली रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक में बैन किए गए अकाउंट्स का आंकड़ा बताया गया है।

रिपोर्ट में अनुसार, अप्रैल में कंपनी को भारत में 4,377 शिकायतें मिलीं, और कंपनी ने रिकॉर्ड 234 पर कार्रवाई की।  बता दें कि वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है और भारत में इसके लगभग 50 करोड़ यूजर्स हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

वॉट्सऐप ने कहा “आईटी नियम 2021 के अनुसार, हमने अप्रैल 2023 के महीने के लिए अपनी रिपोर्ट पब्लिश की है। इस यूजर-सेफ्टी रिपोर्ट में कंपनी को यूजर्स से मिली शिकायतों की डिटेल और वॉट्सऐप द्वारा की गई कार्रवाई के साथ-साथ वॉट्सऐप की अपनी प्रिवेंटिव कार्रवाइयां की डिटेल शामिल हैं। जैसा कि नई मंथली रिपोर्ट में दिखाया गया है, वॉट्सऐप ने अप्रैल के महीने में 7.4 मिलियन (74 लाख) से अधिक अकाउंट्स पर बैन लगा दिया और इनमें से 24 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को सक्रिय रूप से बैन कर दिया गया, वो भी यूजर्स के रिपोर्ट करने से पहले।”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---