Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

एकता कोचिंग क्लासेस में बाल दिवस पर ड्राइंग प्रतियोगिता एवं लघु नाटक का हुआ आयोजन, ‘स्मार्टफोन का भूत’ नाटक ने दिया शिक्षाप्रद संदेश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
एकता कोचिंग क्लासेस में बाल दिवस पर आयोजन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बाल दिवस के मौके पर गुरुवार को एकता कोचिंग क्लासेस में चित्रांकन प्रतियोगिता एवं शिक्षाप्रद लघु नाटक का आयोजन किया गया। कोचिंग की ओनर और शिक्षक ने ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें कक्षा 2 के ऋषभ राज ने तीसरा स्थान, कक्षा 6 की गौरी कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि प्रथम पुरस्कार के लिए नीतू कुमारी और पूर्वीत नंदी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिससे दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

यह भी पढ़े : सिंहभूम चैम्बर का दीवाली मिलन समारोह शुक्रवार 15 नवंबर को ; गुजराती सनातन समाज, बिष्टुपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम में पूर्वीत नंदी ने शिक्षक के साथ संयुक्त रूप से मेजबानी की। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘स्मार्टफोन का भूत’ रहा, जिसमें स्मार्टफोन की लत और उसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। इस नाटक में सृष्टि ने पिता, चाननप्रीत कौर ने माता, सोनाक्षी ने स्मार्टफोन की लत से ग्रस्त बच्ची, आरव ने भूत और नीतू ने टीचर का किरदार निभाया। नाटक के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के वक्त ही करना चाहिए। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इस दौरान मुख्यातिथि मधुसूदन शर्मा, रवि कुमार, रेणु देवी, सरिता शर्मा, रवि कुमार, अभिषेक व अन्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator