---Advertisement---

बिजली की डिमांड 50 फीसदी बढ़ी ओवरलोड से जल रहे ट्रांसफॉर्मर

By Riya Kumari

Published :

Follow
बिजली की डिमांड 50 फीसदी बढ़ी ओवरलोड से जल रहे ट्रांसफॉर्मर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भीषण गर्मी के बीच शहर के गैर कंपनी इलाके में सोमवार को 50 फीसदी बिजली की डिमांड बढ़ गयी. मार्च में जहां डिमांड करीब 60 मेगावाट थी, वहीं अब बढ़कर 93 मेगावाट तक पहुंच गयी है. रविवार शाम से लेकर सोमवार शाम तक बढ़ी खपत और ओवरलोड के कारण जमशेदपुर, आदित्यपुर, मानगो के साथ घाटशिला विद्युत प्रमंडल के चाकुलिया व धालभूमगढ़ ग्रामीण इलाके में कुल आठ ट्रांसफॉर्मर जल गये.

यह भी पढे : अवैध निर्माण पांच से 20 हजार रुपये में होंगे वैध, 60 दिन में दें आवेदन

छोटागोविंदपुर के शक्तिनगर, हरहरगुट्ट, बागबेड़ा 5 नंबर रोड कालीमंदिर के पास, बिरसानगर फुटबॉल मैदान के समीप, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र माइक्रो शेड, मानगो, डिमना चौक, चाकुलिया और धालभूमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर जल गये. इसके अलावा जुगसलाई इलाके में एक ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के कारण बार-बार एमसीवी गिरने से बंद हो जा रहा है.

इससे करीब एक हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए. कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा. मानगो के डिमना चौक में भी 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के कारण जल गया, जिससे 100 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version