छोटगोविंदपुर जिला परिषद कार्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: 98 लोगो को निशुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद परामर्श सह वहनीय चस्मा उपलब्ध कराया गया। केयर नेत्रम गुड विजन एवं जिला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में जिला परिषद कार्यालय छोटा गोविंदपुर में जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के द्वारा निशुल्क नेत्र जांच सह मोतियाबिंद परामर्श करवाया गया। साथ ही साथ बहुत ही कम दामों पर असहाय व्यक्तियों को चश्मा उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के तमाम जनता को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए उन्हें सहूलियत प्रदान करने के लिए यह नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें केयर नेत्रम गुड विजन, आदित्यपुर का टीम बहुत ही सकारात्मक सहयोग रहा। ग्रामीण क्षेत्र की जनता निशुल्क सेवा के लिए संस्था धन्यवाद के पात्र है। नेत्र जांच शिविर में कुल 98 लोगों ने नेत्र जांच करवाया,जिसमें से आठ लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुने गए हैं जिनका निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर संजय सिंह, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, दिनेश सिंह सहित केयर नेत्रम की पूरी टीम उपस्थित रही।

Sunrise Enclave
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---