सोशल संवाद / डेस्क : सोना खरीदने वालों के लिए आज राहत की खबर है। 29 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹15,824 प्रति ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹14,505 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े : JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का हल्लाबोल, मांगों से सरकार के जवाब तक जानिए पूरा मामला
एक दिन पहले यानी 28 अगस्त के मुकाबले 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹289 प्रति ग्राम की कमी आई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,58,240 है। ये दरें संकेतात्मक हैं और इनमें GST, TCS तथा अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव देखने को मिला है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ी उम्मीदों और मजबूत डॉलर के कारण शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई।
इसलिए अगर आप आज सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो स्थानीय ज्वेलर से अंतिम रेट और मेकिंग चार्ज जरूर जांच लें।









