Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गूगल ला रहा थर्मामीटर वाला स्मार्टफोन…जाने पूरी जानकारी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अब आप फोन से ही अपने शरीर का तापमान चेक कर सकेंगे, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि थर्मामीटर वाला एक धांसू स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। दरअसल, Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro के इस साल अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। मार्च में सामने आए प्रो मॉडल के सीएडी रेंडर्स ने इसके डिजाइन की पहली झलक दी थी।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

लीक तस्वीरों से पता चला है कि इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट के अलावा एक नया सेंसर और इसके रियर-फेसिंग कैमरा बार में एक एलईडी फ्लैश होगा। टिप्स्टर Wojciechowski का हवाला देते हुए 91मोबाइल्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, नया सेंसर और कुछ नहीं बल्कि एक बिल्ट-इन थर्मामीटर है जिसका उपयोग शरीर के तापमान को मापने के लिए किया जा सकता है।

रिपोर्ट में एक वीडियो भी दिखाया गया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे Pixel 8 Pro का इस्तेमाल शरीर के तापमान को मापने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, वीडियो को हटा दिया गया है। इसमें कहा गया है कि पिक्सल 8 प्रो पर उपलब्ध थर्मामीटर का इस्तेमाल वस्तुओं का तापमान मापने के लिए भी किया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator