रेलवे में गेटमैन को कितनी मिलती है सैलरी, क्या है सुविधाएं?

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क  :  भारतीय रेलवे की नौकरी हर युवाओं की पहली पसंदीदा नौकरियों में से एक होती है. रेलवे हर साल अलग-अलग पदों पर वैकेंसी (Railway Vacancy) निकालती रहती है. इसके जरिए 10वीं से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्तियां की जाती है. इसमें Group D से लेकर स्टेशन मास्टर के पदों पर बहाली की जाती है. इन्हीं में से रेलवे का एक पद गेटमैन का है. इसकी बहाली रेलवे ग्रुप डी (Railway Group D) के अंतर्गत की जाती है. इस पद पर जिस किसी भी उम्मीदवारों का चयन होता है, उन्हें सैलरी के साथ कई तरह की सुविधाएं दी जाती है. अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाने की तैयारी में हैं, तो सबसे पहले दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

रेलवे गेटमैन की सैलरी स्ट्रक्चर
यदि आप 10वीं कक्षा पास कर लेते हैं तो आप इस रेलवे गेटमैन पद के लिए योग्य हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जाती है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

Railway Gateman को सैलरी के साथ मिलने वाले भत्ते और लाभ
भारतीय रेलवे के गेटमैन के पदों पर जिनका चयन होता है, उन्हें सैलरी के साथ निम्नलिखित भत्ते और लाभ दिए जाते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
आवास भत्ता
मंहगाई भत्ता
नाइट ड्यूटी भत्ता
नेशनल हॉलीडे भत्ता
यात्रा भत्ता
पोशाक भत्ता

रेलवे गेटमैन को करना होता है ये काम
गेटमैन रेलवे लाइन पर लेवल क्रॉसिंग का प्रभारी होता है.
इस कार्य में ट्रेनों, सड़क वाहनों और पैदल यात्रियों के गुजरने के लिए गेट को हाथ या मशीन से खोलना या बंद करना शामिल है.
रेलवे फाटक के बगल में गेटमैन का केबिन होता है.
पासिंग ट्रेनों के लिए एल/एक्सिंग को बंद करने के संबंध में केबिन मैन के साथ निजी नंबरों के आदान-प्रदान पर एक लॉगबुक रखना होता है.
उनसे ड्यूटी पर स्टेशन मास्टार द्वारा दिए गए सभी आदेशों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है.
शिकायतें दर्ज करने के उद्देश्य से वह एक सार्वजनिक शिकायत पुस्तिका तैयार करना  होता है, जो रेल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाता है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---