हावड़ा – बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 4:30 विलंब से चलने के कारण बड़बिल स्टेशन 17:20 बजे संध्या समय पहुंची यात्री हुए परेशान

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 4:30 विलंब से चलने के कारण बड़बिल स्टेशन 17:20बजे संध्या समय पहुंची। यात्री हुए परेशान। बड़बिल हाबड़ा ट्रेन से टाटा जं. जाकर अन्य स्थानो की ओर जाने वाली ट्रेन को अनेको यात्रियों को छोड़ना पड़ा।बड़बिल खादान क्षेत्र होने कारण देश के अनेको राज्यो से व्यक्ति आकर काम या व्यवसाय करते है।

देश के विभिन्न स्थानो पर जाने के लिए प्रतिदिन हाबड़ा- बड़बिल जनशताब्दी से यात्रियो का आवागमन देखा जाता है। बिहार,उतरप्रदेश समेत दर्जनों ऐसे राज्य के क्षेत्र है, जहाँ तक पहुंचने के लिए टाटा जं. रेलवेस्टेशन तक जाकर अन्य ट्रेन से यात्रा करना होता है। जनशताब्दी विलंब से अनेको यात्रियों को आगे की यात्रा रद्द करनी पड़ी।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---