February 16, 2025 11:10 am

कदमा में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला,पति फरार

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में गुरुवार सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही आशा देवी को उसके पति लालू यादव ने चाकू मारकर घायल कर दिया. इसके बाद वह फरार हो गया. आशा लहूलुहान सड़क पर ही पड़ी रही. बच्ची चंचल ने लोगों से मदद मांगी. इसके बाद आशा को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया.

आशा अपने पति से बीते डेढ़ माह से अलग रह रही थी. भाटिया बस्ती निवासी संदीप गोराई के घर पर काम करती है. घटना की जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि सुबह आशा की बेटी आई और घटना के बारे में बताया. इसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. संदीप ने बताया कि आशा का पति शराब पीता है और पत्नी के साथ मारपीट करता है, इस कारण वह पति से अलग रह रही थी आरोपी पति फरार चल रहा है.

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण