नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया दुख, बोले- भारत नेपाल के साथ

By Sanjana Das

Published :

Follow
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया दुख, बोले- भारत नेपाल के साथ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई भारी तबाही पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने आपदा में प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढे : PM मोदी के 25 साल सेवा समर्पण पर 17 सितंबर से दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का असर अब दुनिया के कई देशों पर दिखाई दे रहा है। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा भी इसी बढ़ती चुनौती की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए दुनिया को लंबे समय की रणनीति बनाने की जरूरत है।

Sunrise Enclave

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत मजबूती से नेपाल के साथ खड़ा है। नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि नेपाल का भारत से खास जुड़ाव है। बड़ी संख्या में लोग नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आते-जाते हैं। ऐसे में नेपाल में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का असर भारत से जुड़े लोगों पर भी पड़ता है।

उन्होंने आपदा में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए उनके जल्द सुरक्षित होने की कामना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---