Responsive Full Width Slider

JSSC ने रद्द की झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023

By Sanjana Das

Published :

Follow
JSSC ने रद्द की झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विज्ञापन संख्या 15/2023 एवं 16/2023 के तहत आयोजित होने वाली झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्ता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को रद्द कर दिया है।

यह भी पढ़ो : चांडिल डैम के 17 गेट खुले, खतरे के निशान से ऊपर बह रही खरकई नदी

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार के पत्र संख्या-4919 दिनांक 29 जुलाई 2026 के माध्यम से इन दोनों विज्ञापनों से संबंधित सभी अधियाचनाएं वापस ले ली गई हैं। विभाग द्वारा अधियाचनाएं वापस लिए जाने के बाद आयोग ने परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया।JSSC ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 15/2023 और 16/2023 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्तावित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अब आयोजित नहीं की जाएगी। आयोग की इस घोषणा के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच निराशा का माहौल है।गौरतलब है कि उक्त परीक्षा कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी टंकण योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जानी थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर राज्य सरकार और आयोग की आगामी भर्ती प्रक्रियाओं पर टिकी हुई है।

आयोग की ओर से जारी इस आदेश के साथ ही दोनों विज्ञापनों के तहत चल रही भर्ती प्रक्रिया भी समाप्त मानी जाएगी। हालांकि, भविष्य में इन पदों के लिए नई अधियाचना प्राप्त होने पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---