सोशल संवाद/डेस्क : बिहार चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद NDA सरकार बनाने की कवायद में जुट गया है। रविवार सुबह सीएम हाउस में हलचल है। केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, रालोमा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सीएम हाउस पहुंचे। कुशवाहा ने सीएम से करीब आधे घंटे बात की। वहीं, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर 17 से 20 नवंबर तक आमलोगों के प्रवेश बंद कर दिया गया है।
यह भी पढे : Election Result के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, 21-22 नवंबर को शपथ की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी को लेकर फॉर्मूला तय हो चुका है और चर्चा अगले पड़ाव की तरफ बढ़ गई है। इसे लेकर उपेंद्र कुशवाहा और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा दिल्ली रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान और जीतनराम मांझी को भी दिल्ली जा सकते हैं।
उधर, देरी से पहुंचने पर हरि सहनी को CM हाउस में नहीं एंट्री नहीं मिली।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें बिहार चुनाव 2025 में NDA की शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं।
उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू के सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण से भी मुलाकात की।
CM ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है। संभावना जताई जा रही है कि कल शाम तक विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है। जहां शपथ की तारीख, मंत्रियों के नाम की चर्चा हो सकती है।
वहीं कल यानी सोमवार 17 नवंबर को मौजूदा सरकार की आखिरी कैबिनेट होगी। विधानसभा को भंग करने की सिफारिश होगी। इसके बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। नई सरकार 18 से 20 नवंबर के बीच शपथ ले सकती है।
शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। चुनावी सभा में उन्होंने कहा था एनडीए के शपथ ग्रहण में आऊंगा। इसमें भाजपा के बड़े नेता भी रहेंगे।
शाह से मिले ललन सिंह, संजय झा
वहीं, शनिवार की रात जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिल्ली पहुंचे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई बड़े नेताओं से बात की। इससे पहले दोनों जदयू नेताओं ने पटना में मुख्यमंत्री से बात की। भाजपा नेताओं की भी बैठक हुई।
मौजूदा 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है। 16 नवंबर तक राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। रविवार (16 नवंबर) को निर्वाचन आयोग राज्यपाल को 18वीं विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से वाकिफ कराएगा। 18वीं विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी होगी।










