---Advertisement---

Nautapa 2026 Health Tips: नौतपा में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत

By Riya Kumari

Published :

Follow
Nautapa 2026 Health Tips: नौतपा में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देशभर में Nautapa के दौरान भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तेज धूप और लू के बीच खानपान में थोड़ी सी लापरवाही भी शरीर पर भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में कुछ खाद्य पदार्थ शरीर में गर्मी बढ़ाकर डिहाइड्रेशन, पेट की समस्या और कमजोरी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में नौतपा के दौरान सही डाइट लेना बेहद जरूरी है।

यह भी पढे : Heatwave Alert 2026: भीषण गर्मी से बढ़ सकता है Brain, Eyes और Kidney से जुड़ी बीमारियों का खतरा

Nautapa में क्यों जरूरी है खानपान का ध्यान?

गर्मी के दिनों में शरीर से पसीने के जरिए काफी पानी और मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं। अगर इस समय गलत खानपान किया जाए तो शरीर जल्दी थकने लगता है और हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है। डॉक्टरों के अनुसार हल्का, ताजा और पानी से भरपूर भोजन इस मौसम में सबसे बेहतर माना जाता है।

बर्गर-पिज्जा और जंक फूड से बनाएं दूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा में ज्यादा ऑयली और मसालेदार चीजें खाने से पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। बर्गर, पिज्जा, फ्राइड फूड और प्रोसेस्ड स्नैक्स शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं और पाचन को भी प्रभावित करते हैं। इससे गैस, एसिडिटी और सुस्ती महसूस हो सकती है।

कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा ठंडी चीजें भी नुकसानदायक

लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी ड्रिंक्स और सोडा का ज्यादा सेवन करते हैं, लेकिन ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोल्ड ड्रिंक में मौजूद अधिक शुगर शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है। इसके बजाय नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और घर के बने शरबत बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन भी खतरनाक

डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा चाय और कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करता है, जिससे कमजोरी और चक्कर जैसी समस्या हो सकती है।

नौतपा में क्या खाएं?

इस मौसम में तरबूज, खीरा, खरबूजा, दही, छाछ, नारियल पानी और मौसमी फलों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। हल्का और घर का ताजा भोजन शरीर को ठंडक देने में मदद करता है।

लू से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

  • दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • खाली पेट घर से बाहर न निकलें
  • तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचें
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा के दौरान सही खानपान और सावधानी अपनाकर गर्मी से होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version