Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पैरा स्पोर्ट्स को नई दिशा: पैरालंपिक कमिटी ऑफ झारखंड की आम वार्षिक बैठक एवं चुनाव संपन्न

By Riya Kumari

Published :

Follow
New direction to para sports: Paralympic Committee of Jharkhand
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : पैरालंपिक कमिटी ऑफ झारखंड की आम वार्षिक बैठक सह चुनाव का आयोजन पुराना विधानसभा परिसर, विधायक क्लब, रांची में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।

यह भी पढ़े : दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप की आशंका:कॉलोनी के एक घर में सूटकेस में बेहोश मिली, अस्पताल ले जाते समय मौत

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मुख्य अतिथि .एन. पांडेय (सेवानिवृत्त मुख्य अपर सचिव) एवं विशिष्ट अतिथिगण  शशि रंजन सिंह (पूर्व अध्यक्ष), डा. सुनील कुमार सिंह (से0नि0 भा.प्र.से.), राजा गोविंद नाथ शाहदेव (राजा पालकोट), डा. शिवाजी कुमार (अपर उपाध्यक्ष, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया), विजय कुमार दत्ता, डा. संजय सिंह, अभय शंकर सिंह, एवं पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक  संदीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक का स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष  शशि रंजन सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं खेलो इंडिया के विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्लोरी अवार्ड एवं प्राइड ऑफ पैरा स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बैठक में बीते वित्तीय वर्ष की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। तत्पश्चात नई कमिटी के गठन हेतु चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसकी निगरानी सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश  सुनील कुमार सिंह द्वारा की गई। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।

नवगठित कार्यसमिति निम्नानुसार है:

  • अध्यक्ष –  जटाशंकर चौधरी (सेवानिवृत्त भा.प्र.से.)
  • सचिव –कुमार गौरव (पूर्व राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी)
  • कोषाध्यक्ष –सुनील कुमार विश्वास
  • उपाध्यक्ष – युवराज राम मनोहर नाथ शाहदेव एवं सुभाषीस झा
  • सह सचिव –अविनाश कुमार तिवारी एवं हिरालाल देशमुख
  • कार्यकारिणी सदस्य –बजरंगी प्रियरंजन, दीपा चौधरी, अजित कुमार, वीना कुमारी, श्याम कुमार शर्मा, बिनोद मलिक, एवं अभय शंकर सिंह

पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के एसोसिएट उपाध्यक्ष डा. शिवाजी कुमार ने नई कमिटी को शुभकामनाएं दीं एवं पूर्व अध्यक्ष शशि रंजन सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं पर्यवेक्षक संदीप कुमार एवं राज्य सरकार के खेल एवं निबंधन विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।

रिटर्निंग ऑफिसर सुनील कुमार सिंह ने नव-निर्वाचित कमिटी को वैध घोषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राजा पालकोट गोविंद नाथ शाहदेव ने नई कमिटी को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के हित में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा, “दिव्यांगजन ईश्वर का दूसरा रूप हैं, और हम उनके साथ सदैव खड़े रहेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि हमारे कार्यकाल में झारखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन करें।” कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन कुमार ने किया तथा यह जानकारी नव-निर्वाचित सचिव  कुमार गौरव द्वारा साझा की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator