बाल दिवस पर सेवा, संवेदना और सहयोग का संदेश लेकर पहुँचे विद्यार्थी वृद्धाश्रम

By Riya Kumari

Published :

Follow
बाल दिवस पर सेवा, संवेदना और सहयोग का संदेश लेकर पहुँचे विद्यार्थी वृद्धाश्रम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टेल्को के विद्या भारती चिन्मय विद्यालय की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सामाजिक एवं सेवा-भावना से जुड़ी शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सुंदरनगर स्थित चेशायर होम , बाराद्वारी तथा डिमना स्थित वृद्धाश्रमों का भ्रमण किया।

यह भी पढे : Tata Steel और APL Apollo में 28 हजार करोड़ का समझौता, 2035 तक 15.5 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, करुणा, सहानुभूति, मानवीय संवेदना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे जीवन-मूल्यों का विकास करना था। चेशायर होम में विद्यार्थियों ने विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों के साथ समय बिताया तथा उनके जीवन और अनुभवों को समझने का प्रयास किया। वहीं वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना, उनसे बातचीत की और उनके अनुभवों एवं जीवन के अनमोल संदेशों को आत्मसात किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी ओर से दोनों संस्थानों के लिए सहयोग स्वरूप विभिन्न आवश्यक वस्तुएँ भी दान कीं। इनमें खानपान से संबंधित सामग्री तथा स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आवश्यक सामान शामिल थे। विद्यार्थियों का यह छोटा-सा प्रयास जरूरतमंदों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा-भावना को दर्शाता है। इस पहल के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि समाज के प्रति हमारा दायित्व केवल सहानुभूति व्यक्त करना नहीं, बल्कि यथासंभव सहयोग के लिए आगे आना भी है।

इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन श्री विष्णु चंद्र दीक्षित के दिशा निर्देश एवं  विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना विल्खू, उपप्रधानाचार्य श्रीमती सरिता सिंह , श्री. वाई.श्रीनिवास, श्री तपस चक्रवर्ती तथा श्री मान सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। विद्यार्थियों को दोनों स्थानों तक ले जाने तथा पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के व्यावहारिक मूल्यों से जोड़ना है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा दूसरों के सुख-दुःख के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देते हैं। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने यह सीख प्राप्त की कि सच्ची खुशी केवल अपने लिए जीने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में प्रेम, अपनापन और मुस्कान बाँटने में है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version