Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम की बैठक का आयोजन और नये सदस्यों का परिचय सह स्वागत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम की बैठक का आयोजन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,पूर्वी सिंहभूम के द्वारा बैठक का आयोजन, प्रयाग कक्ष, तुलसी भवन बिस्टुपूर में प्रात: ग्यारह से एक बजे तक किया गया। बैठक का आरंभ माँ भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा ने ग्राहक गीत का गायन किया। संगठन मंत्र वी प्रभु जी ने प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़े : राजद कोटे से मंत्री बनाए गए गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव देवड़ी मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मंच पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की अध्यक्ष डॉ कल्याणी कबीर, उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय,पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा, पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष पप्पू सिंह ,उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा और सचिव शंभू जयसवाल उपस्थित थे।

पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि ग्राहक पंचायत ग्राहकों के हित के लिए कार्य करती है, तो कह सकते हैं कि यह हर जन के लिए कार्य करती है। इसलिए सभी को इस संगठन से जुड़कर सक्रिय होना होगा। पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा ने ग्राहक जागरण पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी।प्रांत अध्यक्ष डाॅ कल्याणी कबीर ने कहा कि संवाद और संपर्क बनाए रहे तभी हम संगठन को मजबूत कर सकते हैं। प्रांत उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय ने सभी को ग्राहक जागरण संबंधित विचारों से अवगत होने के लिए प्रेरित किया।

इस बैठक में प्रांतीय सदस्य सरिता सिंह, पूर्वी सिंहभूम के सदस्य अरविंद गुहा, मीरा गुप्ता, रौशनी डेविड, अंकेश भुईया,मिनी कुमारी जी उपस्थित रहे।नये सदस्य अरविंद गुहा , रौशनी डेविड और मिनी कुमारी को गुलाब पुष्प देकर उनका स्वागत किया गया। संचालन पूर्वी सिंहभूम के सचिव शंभु जायसवाल ने किया ।  धन्यवाद ज्ञापन प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल जी  ने दिया । कल्याण मंत्र का वाचन उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा जी ने किया ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator