---Advertisement---

बंगाल के फालता में पुलिस ने लाठीचार्ज किया : TMC कार्यकर्ताओं के हमले का विरोध

By Riya Kumari

Published :

Follow
बंगाल के फालता में पुलिस ने लाठीचार्ज किया : TMC कार्यकर्ताओं के हमले का विरोध

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के 4 और मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान जारी है। डायमंड हार्बर के फालता में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वोट डालने के बाद हम पर TMC के लोगों ने हमला किया। हमारे साथ मारपीट की गई है।

यह भी पढे : लखपति दीदी को करोड़पति बनाना लक्ष्य, मंत्री दीपिका पांडेय ने बताया क्या है प्लान

जब हम इस घटना का शांति से विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया। कई लोगों को पैर में, सिर में और हाथ में चोट आई है। लोगों ने विशेष समुदाय पर हमले का आरोप लगाया है।

वहीं, TMC ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की।

घटना के बाद TMC समर्थकों ने नारेबाजी की है। डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम में दोपहर 1 बजे तक 55% से ज्यादा मतदान हो चुका है।

EVM से छेड़छाड़- झड़प की शिकायत पर दोबारा वोटिंग

दरअसल, 29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं।वहीं, TMC ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पार्टी का दावा है कि पोस्टल बैलेट कवर से छेड़छाड़ हुई है। राज्य की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---