सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर होकर चलने वाली दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को रेलवे बक्सर तक चलने की तैयारी में है। दक्षिण पूर्व जोन ने साउथ बिहार एक्सप्रेस को आरा के बदले बक्सर ले जाने का प्रस्ताव दो बार (अक्तूबर 2025 और मई 2026) रेलवे बोर्ड भेजा है। लेकिन प्रस्ताव को अभी रेलवे बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली है।मालूम हो कि दुर्ग-साउथ बिहार एक्सप्रेस अभी आरा से अप-डाउन ान करती है।
यह भी पढ़ें : जेवियर पब्लिक स्कूल में नशे के खिलाफ बच्चों ने बुलंद की आवाज, पोस्टर और भाषण से दिया संदेश
आरा से ट्रेन को 69 किमी आगे बक्सर ले जाने से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर एवं बलिया के यात्रियों को भी सहूलियत होगी। हालांकि, टाटानगर से अभी बक्सर के लिए रोज सुबह एक ट्रेन रवाना होती है, लेकिन रात में 11 बजे बाद बक्सर पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को रात स्टेशन पर गुजरना पड़ता है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भी गार्डेनरीच में कई बार साउथ बिहार एक्सप्रेस को आरा के बजाय बक्सर तक चलाने का मुद्दा उठाया था।टाटा से पटना चलती थी पहले साउथ बिहार : बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की औद्योगिक शहर जमशेदपुर को जोड़ने के लिए वर्षों से साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटानगर से पटना के बीच चलती थी।
बाद में ट्रेन को दुर्ग से राजेंद्रनगर कर दिया गया और अब दुर्ग से आरा तक चल रही है, जिसे आरा से बक्सर चलाने की मांग कई वर्षों से यात्री उठा रहे हैं। क्योंकि टाटानगर से शाम में गुजरने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस के दिन में 11 बजे तक पहुंचेगी। इससे भोजपुर और बक्सर जिला के विभिन्न क्षेत्र के साथ यूपी के यात्रियों को भी आवागमन का साधन मिलेगा।










