Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

राघव जुयाल ने शूटिंग से पहले फिल्म से निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी

By Riya Kumari

Published :

Follow
राघव जुयाल ने शूटिंग से पहले फिल्म से निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क :अभिनेता और डांसर राघव जुयाल ने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है। राघव ने बताया कि उन्हें एक फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था और शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले उन्हें अचानक प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया। इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था।

यह भी पढ़ें : मंदिर तोड़ना इस्लाम नहीं…’ दमदार डायलॉग के साथ आया ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर, सनी देओल के एक्शन ने जीता दिल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राघव ने कहा कि बाद में उन्हें पता चला कि फिल्म के लीड एक्टर ने मेकर्स से उन्हें फिल्म से हटाने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि सब कुछ तय हो चुका था, लेकिन अचानक फोन आने बंद हो गए और उन्हें प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया। राघव ने कहा कि उस समय उन्हें काफी दुख हुआ और समझ नहीं आया कि आखिर उनकी गलती क्या थी।

हालांकि, अभिनेता ने उस लीड एक्टर या फिल्म का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया और हार मानने के बजाय खुद पर काम करने की प्रेरणा दी।

राघव ने आगे कहा कि समय के साथ उन्होंने खुद को साबित किया और बाद में Kill जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों की तारीफ हासिल की। उनका मानना है कि उस दौर की मुश्किलें ही उन्हें आज इस मुकाम तक लेकर आई हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator