रांची के कारोबारी ने बेच दिया 100 करोड़ का अवैध कफ सिरप, थोक विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा

By Riya Kumari

Published :

Follow
रांची

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : वाराणसी में कोडीन फास्फेटयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री करने वाले एक विशाल सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इसकी जड़ें रांची तक जुड़ी हुई मिली है।जांच में पता चला है कि रांची स्थित थोक दवा कंपनी मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने उत्तर प्रदेश के 93 थोक विक्रेताओं को अवैध रूप से लगभग 100 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित फेन्सीडील (Phensedyl) कफ सिरप की सप्लाई की है।

यह भी पढे : आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में  विधायक सरयू राय ने रक्तदाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया

Sunrise Enclave

इन 93 थोक विक्रेताओं में अकेले वाराणसी के 26 दवा विक्रेता शामिल हैं। यह सिंडिकेट कफ सिरप का इस्तेमाल नशीले पदार्थ के रूप में करने वालों को अवैध रूप से दवा उपलब्ध करा रहा था।

इस बड़े खुलासे के बाद, ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शनिवार देर शाम कोतवाली थाने में 28 दवा विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें मुख्य रूप से शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद के नाम शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन तेजी से तलाश में जुट गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---