सोशल संवाद/डेस्क: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के तहत 24,752 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। अनपढ़ और पढ़े-लिखे, दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : Jharkhand Pre Matric Scholarship 2026-27: कक्षा 1-10 के लिए आवेदन शुरू, जानें Last Date
- पदों की संख्या: 24,752 पद (जयपुर में सबसे अधिक 4,811, कोटा में 1,357 और बीकानेर में 1,084 पद)।
- शैक्षणिक योग्यता: कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं (अनपढ़ या पढ़े-लिखे दोनों कर सकते हैं आवेदन), लेकिन 1 वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव जरूरी।
- आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)।
- आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹600; आरक्षित वर्ग और महिलाओं के लिए ₹400 (ओटीआर धारकों के लिए निशुल्क)।









