---Advertisement---

मानगो में सिख समाज का भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो में सिख समाज का भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र मानगो सिख संगत की ओर से भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, बरकट्टा के विधायक अमित यादव, मानगो नगर निगम के मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान सिख समाज के सैकड़ों गणमान्य एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर एक स्वर में संध्या सिंह को समर्थन देने का संकल्प लिया।  

यह भी पढे : जनता की सेवक के तौर पर काम करेंगे, रुके काम तेज करेंगे : सुधा गुप्ता

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगत से अपील की कि सभी लोग अपने परिचितों से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों तक भाजपा-एनडीए की नीतियों और संध्या सिंह के सेवा कार्यों की जानकारी देकर उन्हें क्रमांक संख्या 10 के कैमरा छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सिख समाज को सम्मान और गौरव की अनुभूति कराई है। दशकों पुरानी मांगों के समाधान, ऐतिहासिक निर्णयों और सिख परंपराओं के प्रति आदरपूर्ण दृष्टिकोण ने सिख समाज का विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सुख-दुख में समाज के साथ खड़ी रही है और संध्या सिंह एवं नीरज सिंह क्षेत्र की जनता के बीच विभिन्न अवसरों पर निरंतर सक्रिय रही हैं, इसलिए उन्हें आशीर्वाद देकर विजयी बनाना समय की मांग है।

मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर ने कहा कि नीरज सिंह वर्ष भर सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों तक सहायता पहुंचाते रहे हैं। वे बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा की यह भावना ही एनडीए की पहचान है। उन्होंने मानगो के समुचित विकास और समृद्धि के लिए संध्या सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने अपने संबोधन में कहा कि सिख समाज हमेशा राष्ट्रहित और विकास की राजनीति के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना मजबूत हुई है, जिसका लाभ सभी समाज को मिला है। मानगो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत संरचना और पारदर्शी प्रशासन के लिए भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को विजयी बनाने की अपील की।

बैठक के अंत में सिख संगत ने एकमत होकर मानगो के विकास, स्वच्छ प्रशासन और समावेशी नेतृत्व के लिए भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान मंच संचालन पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया।

बैठक में बरकट्टा के विधायक अमित यादव, राकेश भास्कर, नीरज सिंह, चिंटू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखवंत कौर, नौजवान सभा के प्रीतपाल सिंह, मलकीत सिंह, रघुवीर सिंह राजा, राजू सिंह, हरजीत सिंह बुट्टे, शरनपाल सिंह राजू, संतोख सिंह, मनविंदर सिंह, सी टी भाटिया सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version