Dr Abhishek Child Care

जनता की सेवक के तौर पर काम करेंगे, रुके काम तेज करेंगे : सुधा गुप्ता

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जनता की सेवक के तौर पर काम करेंगे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत के साथ सुधा गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका विजय बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़े : मानगो नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने समर्थकों के साथ मानगो बगानबस्ती, बालीगुमा, मुंशी मोहल्ला, गुरुद्वारा रोड, उलीडीह, राजेन्द्र नगर, कुंवर सिंह रोड, सुमन होटल, डिमना रोड, राजस्थान भवन, डिमना रोड, कोहिनूर टावर रोड नंबर 1,ओल्ड पुररूलिया रोड नंबर 13, मोतीमहल, जवाहरनगर क्षेत्र में पदयात्रा निकाली. पदयात्रा के दौरान डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए समर्थकों ने जनता से सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

मानगो के हर क्षेत्र से सुधा गुप्ता को लोगों का समर्थन मिल रहा हैं. उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के लोगों ने सुधा गुप्ता को विजयी बनाने का वादा किया है. पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने सुधा गुप्ता का जोरदार स्वागत किया और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. चुनावी माहौल के बीच मानगो क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है. सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों से अपील की कि 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर उनको विजयी बनाएं. पदयात्रा में मानगो क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला.

सुधा गुप्ता ने कहा कि वे जनता की सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में है. जनता की सेवक के तौर पर जनता के बीच रहकर काम करेंगे. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी की ओर से किये गये कार्यों को आगे ले जाने के संकल्प के साथ काम करेंगे ताकि यहां का विकास काम जो रुका है, उन सारे विकास कार्य को फिर से गति दी जा सके और मानगो नगर निगम की स्थापना का लाभ आम जनता तक दिलायी जा सके. जनता की आवाज के तौर पर हम मेयर के तौर पर काम करेंगे ताकि जनता के सारे लंबित काम पूरा किया जा सके. कचरा के स्थायी समाधान को लेकर भी काम किया जायेगा. सुधा गुप्ता ने कहा कि कचरा का निष्पादन, साफ सफाई, पानी और गली मोहल्ले में सड़क बनाने का काम को पूरा करना ही हमारा संकल्प है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version