Dr Abhishek Child Care

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सदस्यों के बीच वितरित किया तिरंगा

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा एक बैठक सिंहभूम चैम्बर की सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा सदस्यों के बीच तिरंगा का वितरण किया गया एवं सभी उपस्थित सदस्यों, व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठान, उद्योग एवं आवास पर तिरंगा लगाने की अपील की गई। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान को आजादी के 77 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

अब हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम को लेकर कोल्हान के व्यापारी और सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी तैयारियां पूरी कर ली है और आजादी के 77 वे  महोत्सव को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा की सरकार के ऐलान के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम आज से 15 अगस्त को शुरू की जाएगी, जिसके तहत आज सदस्यों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा की अब हर घर तिरंगा और घर घर तिरंगा के साथ ही हर दुकान पर तिरंगा देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन, बान और शान है, इसे लगाना और इसका सम्मान करने से मन में देश भक्ति के भाव जागृत होंगे। देश की आजादी में जितने भी देशभक्त शहीद हुए हैं, उन्हें भी हम सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।

उन्होंने सभी व्यापारियों से निवेदन किया की आज से 15 अगस्त तक व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान, उद्योग एवं आवास पर तिरंगा लहराएंगे और आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को एक यादगार लम्हें बना देंगे। बैठक में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स नितेश धूत, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू मुकेश मित्तल, सचिव इंडस्ट्रीज सावरमल शर्मा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी,सन्नी संघी, अनंत मोहंका, आंनद चौधरी, आकाश मोदी, मनोज गोयल, पवन शर्मा, अनिल रिंगसिया, पवन नरेडी, बिनोद शर्मा, सुनील सोंथालिया, अजय भालोटिया, मंटू अग्रवाल, उमेश खीरवाल बिनोद शर्मा, आकाश साह, दीपक चेतानी, बबलू अग्रवाल मिनी, ऋषभ चेतानी, सांवरमल अग्रवाल चंद्रकांत जटाकिया, करण ओझा, दिलीप कावटिया अजय सरायवाला, राजीव केडिया, विवेक पुरिया, किशन संघी,विनोद शर्मा सहित चैम्बर के सदस्यगण उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version