Advertisement 2

सिंहभूम चैम्बर की 75वीं आमसभा संपन्न, चारों उपसमितियों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सिंहभूम चैम्बर की 75वीं आमसभा संपन्न
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं आमसभा मंगलवार को चैम्बर भवन में आयोजित हुई। आमसभा में चारों उपसमितियों की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव एवं संकल्प तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट को सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस अवसर पर चैम्बर की 75वीं आमसभा के उपलक्ष्य में विशेष स्मारिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें पिछले एक वर्ष की गतिविधियों, कार्यों और उपलब्धियों का संकलन किया गया है।

यह भी पढ़े : बारिगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान में इस वर्ष दिखेगा काल्पनिक भव्य मंदिर का प्रारूप, अष्टमी, नवमी को मिलेगा निःशुल्क भोग

उद्योग-व्यापार के साथ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता

आमसभा में अध्यक्ष मानव केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि 74वीं आमसभा और चुनाव के बाद उन्होंने युवा साथियों के साथ चैम्बर की जिम्मेदारी संभाली थी। इस दौरान उद्योग एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों के साथ एयरपोर्ट, रेलवे, जनसुविधा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सरोकार के विषयों को भी प्राथमिकता दी गई।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों, जियाडा और सरकार के समक्ष लगातार मुद्दे उठाए गए। झारखंड के 19 चैम्बरों को एक मंच पर लाकर सिम्पोजियम का आयोजन भी किया गया। उन्होंने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट, रेलवे सुविधाओं, कानून-व्यवस्था, व्यापार, नवाचार, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े प्रयासों में सहयोग के लिए प्रशासन, पुलिस, जियाडा और मीडिया का आभार जताया।

वार्षिक प्रतिवेदन और ऑडिट रिपोर्ट पारित

महासचिव पुनीत कांवटिया ने पिछले एक वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि चैम्बर की ओर से व्यापार और उद्योग हित के साथ आम लोगों से जुड़े कई विषयों पर कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि जो कार्य इस सत्र में पूरे नहीं हो सके हैं, उन्हें आगामी सत्र में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट आमसभा में पेश की, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

एयरपोर्ट से लेकर औद्योगिक विकास तक कई प्रस्ताव

आमसभा में व्यापार एवं वाणिज्य, जनसंपर्क एवं कल्याण, वित्त एवं कराधान तथा उद्योग उपसमिति के कुल 35 प्रस्तावों एवं संकल्पों को पारित किया गया। व्यापार एवं वाणिज्य उपसमिति ने कोल्हान में टेक्सटाइल एवं गारमेंट पार्क की स्थापना, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने, डिजिटल मार्केटिंग एवं ई-कॉमर्स प्रशिक्षण, बाजारों में पार्किंग व यातायात व्यवस्था सुधारने, व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना तथा ट्रेड लाइसेंस और व्यापारिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण जैसे प्रस्ताव रखे।

जनसंपर्क एवं कल्याण उपसमिति ने जमशेदपुर में एयरपोर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी, टाटानगर स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नया बस स्टैंड, चैम्बर के लिए नई प्रशासनिक इमारत एवं 500 सीटों वाले ऑडिटोरियम, कोल्हान पर्यटन विकास और जमशेदपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने सहित कई प्रस्ताव रखे।

वित्त एवं कराधान उपसमिति ने जमशेदपुर कमिश्नरेट में जीएसटी अपीलेट बेंच की स्थापना, प्रोफेशनल टैक्स के ब्याज में राहत, जीएसटी एमनेस्टी योजना, कर कानूनों में बदलाव की पूर्व सूचना तथा लंबित अपीलों के शीघ्र निपटारे की मांग से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

उद्योग उपसमिति ने कोल्हान में नए औद्योगिक पार्क एवं विनिर्माण क्लस्टर, टाटानगर में कोचिंग डिपो, एमएसएमई सुविधा केंद्र, औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार, प्रतिस्पर्धी विद्युत दर, बड़े उद्योगों और एमएसएमई के बीच नियमित संवाद, सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने तथा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 एवं जियाडा रेगुलेशन 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे प्रस्ताव रखे।

पूर्व अध्यक्षों ने साझा किए अनुभव

आमसभा में पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, उमेश कांवटिया और निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने चैम्बर के कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा उद्योग-व्यापार के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

दुर्घटना में मृत युवाओं को दी श्रद्धांजलि

आमसभा के समापन के बाद पिछले दिनों मरीन ड्राइव पर हुई सड़क दुर्घटना में मृत सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, तृषा सिंह और वंशिका खंडेलवाल की स्मृति में चैम्बर के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
आमसभा में मनोज गोयल, चंद्रकांत जटाकिया, उमेश खीरवाल, पीयूष गोयल, अश्विनी अग्रवाल, बिमल अग्रवाल, पवन नरेडी, राजेश जैसुका, दीपक चेतानी, जयप्रकाश हीरवाल समेत बड़ी संख्या में चैम्बर सदस्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version