Responsive Full Width Slider

इंजीनियरिंग में दाखिला ले चुके विद्यार्थी भी बदल सकते हैं ब्रांच

By Sanjana Das

Published :

Follow
इंजीनियरिंग में दाखिला ले चुके विद्यार्थी भी बदल सकते हैं ब्रांच

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए चार चरणों की मुख्य काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी राज्य के विभिन्न सरकारी, पीपीपी मोड और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक की 5700 से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए जेसीईसीईबी ने स्पेशल राउंड काउंसिलिंग और एडमिशन का नया शेड्यूल जारी किया है।

यह भी पढे : मासिक लोक अदालत में 106 मामलों का निपटारा

विशेष प्रक्रिया के तहत अब केवल उन विद्यार्थियों को ही मौका नहीं मिलेगा, जो अभी तक किसी कॉलेज में दाखिला नहीं ले सके हैं, बल्कि उन छात्रों के लिए भी रास्ता खुल गया है, जो पहले ही इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले चुके हैं, लेकिन अपनी वर्तमान ब्रांच से संतुष्ट नहीं हैं। परिषद के विशेष प्रावधान के अनुसार, पहले से किसी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले चुके छात्र रिक्त सीटों के आधार पर अपनी पसंद की ब्रांच बदल सकते हैं। वे स्पेशल राउंड के जरिए अपनी पसंद की ब्रांच या दूसरे कॉलेज में दाखिले का विकल्प चुन सकते हैं। कंप्यूटर साइंस और आईटी के अलावा सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जैसी कोर शाखाओं में भी सीटें रिक्त हैं।

पॉलिटेक्निक छात्रों को मौका :

जेईई मेन में सफल अभ्यर्थियों के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा कर चुके पॉलिटेक्निक छात्रों को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। जो छात्र पहले किसी कारण से मनपसंद संस्थान या ब्रांच नहीं पा सके थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल काउंसिलिंग प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित तिथियों के भीतर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस पहल से कॉलेजों में छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार ब्रांच और संस्थान चुनने का एक और मौका मिलेगा।

गेट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, बिना लेट फीस के 27 सितंबर तक आवेदन

आवेदन कर सकते हैं। जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग और अन्य संकायों में उच्च शिक्षा तथा करियर की राह देखने वाले उम्मीदवार बिना लेट फीस के 27 सितंबर तक ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर का उपयोग शैक्षणिक और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर होता है। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल प्रोग्राम में दाखिला लिया जा सकता है। इसके अलावा, कई प्रमुख पब्लिक सेक्टर ऑर्गनाइजेशन (पीएसयू) भी इंजीनियरों और योग्य उम्मीदवारों की भर्ती में गेट स्कोर को आधार बनाते हैं। इससे यह परीक्षा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। जारी शेड्यूल के अनुसार, नियमित आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी। इस अवधि में आवेदन करने से चूकने वाले उम्मीदवार लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यदि आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसमें सुधार के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 14 से 21 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी। गेट 2027 की परीक्षा फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद गेट 2027 का अंतिम परिणाम 19 मार्च 2027 को घोषित किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---