March 26, 2025 4:48 pm

चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के बीच हुई बात, लैंडिंग पर भी आया अपडेट

सोशल संवाद/डेस्क : भारत का मिशन चांद लगातार अपने कदम की तरफ आगे बढ़ रहा है। हर पल यान की चांद से दूरी कम हो रही है। अब इसरो ने चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 के आर्बिटर से चंद्रयान-3 के बीच सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित हुआ है। चंद्रयान-2 के आर्बिटर ने यान-3 का स्वागत किया है। दोनों के बीच दो तरफा संवाद हुआ है। इसरो ने साथ ही चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का ताजा अपडेट भी दिया है। भारत का अंतरिक्ष चंद्रयान-3 पल-पल चांद की सतह को चूमने के लिए और करीब जा रहा है।

इसरो के वैज्ञानिक इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि चाहे कोई भी गड़बड़ क्यों न हो जाए लेकिन, यान की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होकर ही रहेगी। पहले इसरो चीफ एस सोमनाथ और फिर चंद्रयान-2 और 3 की लॉन्चिंग के वक्त इसरो के सहयोगी रहे एयरोस्पेस वैज्ञानिक प्रोफेसर राधाकांत पाधी का भी दावा है कि चंद्रयान-2 की असफलता के बाद इसरो ने बहुत सुधार किए और यान-3 को इस तरह से बनाया गया है कि वह सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ही लेगा।

चंद्रयान-2 के आर्बिटर से हुआ संपर्क इसरो ने सोमवार 21 अगस्त 2023 को जानकारी दी कि चांद की तरफ बढ़ रहा यान-3 की चंद्रयान-2 के आर्बिटर से सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित हुआ है। दोनों के बीच दो-तरफा संवाद हुआ है। चंद्रयान-2 के आर्बिटर ने चांद की कक्षा में यान-3 का स्वागत किया है। बता दें कि रविवार सुबह तक चंद्रयान-3 की चांद की सतह से दूरी महज 25 किलोमीटर थी, जो अब घटकर काफी कम हो गई है। चंद्रयान-3 चांद के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए उसके नजदीक आ रहा है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने