Tata Group Stocks Crash: चंद्रशेखरन के दोबारा चेयरमैन बनते ही टाटा शेयरों में गिरावट, TCS समेत कई स्टॉक टूटे

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tata Group Stocks Crash: चंद्रशेखरन के दोबारा चेयरमैन बनते ही टाटा शेयरों में गिरावट, TCS समेत कई स्टॉक टूटे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Tata Group Stocks: टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के बाद शुक्रवार, 18 सितंबर को टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलने के शुरुआती कारोबार में TCS, टाटा स्टील, टाटा ट्रेंट और टाइटन समेत कई शेयर दबाव में रहे।

यह भी पढे : झारखंड में बकरी पालन पर 70% तक सब्सिडी, 437 फार्म का लक्ष्य; जानें कौन कर सकता है आवेदन

TCS में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती कारोबार में TCS के शेयर करीब 3.31% गिरकर ₹2,115 के आसपास पहुंच गए। टाटा ट्रेंट में करीब 0.57%, टाटा स्टील में 0.51% और टाइटन में करीब 1% तक की गिरावट दर्ज की गई।

अन्य बाजार रिपोर्टों में भी टाटा के कई शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। Reuters के अनुसार सुबह 10:45 बजे तक लिस्टेड टाटा कंपनियों के संयुक्त बाजार मूल्य में करीब 3.2 अरब डॉलर की कमी आई थी। TCS करीब 2.69%, Tata Chemicals 8.37% और Tata Motors Passenger Vehicles 2.77% नीचे थे।

क्यों गिरे टाटा ग्रुप के शेयर?

शेयरों में गिरावट ऐसे समय आई है जब टाटा संस के नेतृत्व और संभावित लिस्टिंग को लेकर टाटा संस बोर्ड और टाटा ट्रस्ट्स के बीच मतभेद सामने आए हैं

टाटा संस बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए फिर से कार्यकारी चेयरमैन बनाने का फैसला किया है। बोर्ड में नोएल टाटा ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। हालांकि, इस फैसले को आगे शेयरधारकों की मंजूरी की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Tata Sons की लिस्टिंग पर भी विवाद

टाटा संस बोर्ड ने RBI के नियमों के अनुरूप संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला भी किया है। दूसरी ओर, टाटा ट्रस्ट्स ने इस कदम का विरोध किया है। टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है।

बाजार में इस नेतृत्व और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े अनिश्चितता के कारण टाटा समूह की कई सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखा गया।

चंद्रशेखरन का तीसरा कार्यकाल

एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस का तीसरा कार्यकाल देने का फैसला हुआ है। उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होना था। इससे पहले अगस्त 2026 में उन्होंने बोर्ड को बताया था कि वह कार्यकाल पूरा होने के बाद पद पर बने नहीं रहना चाहते। बाद में बोर्ड ने उन्हें जारी रखने का प्रस्ताव रखा।

निवेशकों की नजर अब आगे की प्रक्रिया पर

टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार की गिरावट के बीच निवेशकों का ध्यान अब टाटा संस के चेयरमैन पद पर नियुक्ति की आगे की मंजूरी, टाटा संस की संभावित लिस्टिंग और टाटा ट्रस्ट्स के रुख पर है। इन घटनाक्रमों का असर समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट