सोशल संवाद / जमशेदपुर : Tata Motors के जमशेदपुर प्लांट में इस रविवार यानी 22 नवंबर 2026 को भी सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। कंपनी प्रबंधन ने व्यावसायिक और उत्पादन संबंधी जरूरतों को देखते हुए रविवार को कार्यदिवस घोषित किया है। इस दिन जनरल ऑफिस समेत प्लांट के सभी डिवीजन और विभाग खुले रहेंगे।
यह भी पढे : MS Dhoni ने पतरातू में मनाया पत्नी साक्षी का जन्मदिन, मोटर बोट से पहुंचे आइलैंड
प्रबंधन के निर्देश के अनुसार, सभी डिवीजन और विभागों के प्रमुखों को अपने-अपने स्तर पर कामकाज का समन्वय करने और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। रविवार को प्लांट के संचालन के दौरान उत्पादन और उससे जुड़ी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
इस फैसले से टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के साप्ताहिक कार्य शेड्यूल में बदलाव होगा। कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ड्यूटी से संबंधित जानकारी विभागीय स्तर पर प्राप्त करें।











