---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

महादेवशाल में 4 जोड़ी ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव:टाटानगर से देवघर जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में सीटें फुल

By Riya Kumari

Published :

Follow
महादेवशाल में 4 जोड़ी ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव:टाटानगर से देवघर जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में सीटें फुल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सावन में टाटानगर से बाबाधाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं की राह इस बार बेहद कठिन होने वाली है। टाटानगर से देवघर और सुल्तानगंज की ओर जाने वाली सभी रेगुलर ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं।

यह भी पढे : 25 लाख की जीएसटी भरने वाले 793 लोगों के राशन कार्ड रद्द

29 जुलाई से लेकर पूरे अगस्त तक किसी भी श्रेणी में बर्थ उपलब्ध नहीं है। अब आम यात्रियों के पास केवल जनरल कोच का ही सहारा बचा है।

यात्रियों की परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि रेलवे अमूमन हर साल सावन में एक महीने के लिए टाटानगर से देवघर के लिए सावन स्पेशल ट्रेन चलाता रहा है, लेकिन इस वर्ष अब तक ऐसी किसी ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है। इसके चलते जमशेदपुर और आसपास के शिवभक्तों में निराशा है।

महादेवशालधाम के भक्तों को राहत, 2 मिनट रुकेंगी ट्रेनें दूसरी ओर, चक्रधरपुर रेल मंडल ने सावन के दौरान पश्चिमी सिंहभूम स्थित प्रसिद्ध महादेवशालधाम जाने वाले शिवभक्तों को बड़ी राहत दी है। रेलवे की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक कुल 8 ट्रेनों को महादेवशाल स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव (स्टॉपेज) दिया गया है।

इसके अलावा महादेवशाल मंदिर परिसर में विशेष टिकट खिड़की खोली जाएगी। रेलवे के इस फैसले से झारखंड, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।

इन ट्रेनों को मिला महादेवशाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

13287/13288 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 18109/18110 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 18113/18114 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन टाटानगर से देवघर की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की लगातार समीक्षा कर रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए या तो नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे और जनरल बोगियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, या फिर जरूरत पड़ने पर रेलवे बोर्ड को सावन स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। -आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीसीएम, चक्रधरपुर रेल डिवीजन

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version