---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

एसआईआर फॉर्म भरवाने में कांग्रेस की टीम कर रही हैं सहयोग

By Riya Kumari

Published :

Follow
एसआईआर फॉर्म भरवाने में कांग्रेस की टीम कर रही हैं सहयोग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 अभियान के तहत आज पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राकेश साहू की टीम ने बूथ स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने एवं फॉर्म भरवाने में सक्रिय सहयोग किया। आज के कार्यक्रम में राकेश साहू द्वारा बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क कर उन्हें खोजा गया और फॉर्म दिया गए।

यह भी पढे : WAMS Modeling Institute के Mr., Miss & Mrs. Jharkhand Beauty Pageant 2026 का भव्य आयोजन, विजेताओं को ₹5,100 नकद पुरस्कार

अनेक मतदाताओं ने मौके पर ही फॉर्म जमा किए। इस दौरान कई ऐसी महिलाएं भी थीं जिन्हें फॉर्म भरना नहीं आता था, उनकी राकेश साहू ने पूरी मदद कर फॉर्म भरवाया। सरकार द्वारा नियुक्त बीएलओ अपना कार्य कर रहे थे, वहीं कांग्रेस की टीम ने लोगों को फोन कर बुलाने, फॉर्म भरने में सहायता करने और एसआईआर की प्रक्रिया को समझाने का कार्य किया।

जानकारी दी गई कि रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कांग्रेस टीम मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेगी और लोगों की मदद करेगी। कल भी इसी प्रकार का कार्य जारी रहेगा। कांग्रेस टीम ने मतदाताओं से अपील की कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी पात्र लोगों का नाम अवश्य जुड़वाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version