राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत; 3 गंभीर

By Sanjana Das

Published :

Follow
राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत; 3 गंभीर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (NH-220) पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजनगर थाना क्षेत्र के बाघरायसाई गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढे :Jamshedpur Crime: QR कोड पेट्रोलिंग के बावजूद ज्वेलरी दुकान में चोरी, 5 लाख के गहने ले उड़े चोर

मृतक की पहचान पोटका प्रखंड के तेतला पंचायत अंतर्गत चारडीहा निवासी आकाश पात्रो (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक ही बाइक पर सवार थे चार लोग

जानकारी के मुताबिक, आकाश पात्रो, टिकाराम सरदार (35), भोला सरदार (28) और हीरा गोप (36) बुधवार को एक ही बाइक से राजनगर बाजार आए थे। शाम करीब 5:30 बजे चारों वापस अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान बाघरायसाई मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

समाजसेवी ने घायलों की मदद की

हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े लोगों को देखकर वहां से गुजर रहे समाजसेवी अजय कुमार गोप ने तुरंत मदद की। उन्होंने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

इसके बाद एंबुलेंस और एक मालवाहक टेंपो की मदद से चारों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी राजनगर पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचते ही एक युवक की मौत

सीएचसी राजनगर में डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश पात्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल टिकाराम सरदार, भोला सरदार और हीरा गोप को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version