पूरी दिल्ली में 215 मोबाइल एंटी स्मॉग गन की मदद से सड़कों पर वाटर स्प्रीकलिंग कराई जा रही है – गोपाल राय

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट- सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को वायु प्रदूषण के मद्देनजर पूरी दिल्ली में पानी के छिड़काव के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की। दिल्ली सचिवालय के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पानी का छिड़काव करने के लिए 215 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाए गए हैं। सभी 70 विधानसभा में 70 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया जाएगा।

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के सहयोग से प्रदूषण को कम करने में सफलता पायी है। सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है। जिसमें एंटी डस्ट अभियान, एंटी ओपन बर्निंग अभियान, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, वृक्षारोपण अभियान आदि शामिल है। एक्यूआई को देखते हुए मंगलवार से पूरे दिल्ली में सड़कों पर 215 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है। दिल्ली के सभी 70 विधानसभा में 70 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही साथ हॉटस्पॉट के लिए 60 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाया गया है। यह मोबाइल एंटी स्मॉग गन सुबह से शाम तक पानी का सड़क पर छिड़काव करेगी।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बारिश का असर अब खत्म हो रहा है और हवा की गति भी कम हो रही है। इसलिए हम वाटर स्प्रिंकलिंग का विशेष अभियान शुरू कर रहे हैं। इसके लिए हमारे पास पहले 345 वाटर स्प्रिकलिंग मशीनें काम कर रही है, जिसमें 30 मशीने और बढ़ गई हैं और अब कुल 375 वाटर स्प्रीकलिंग मशीनें दिल्ली की सड़कों पर पानी का छिड़काव करेंगी। इसके साथ ही, मोबाइल एंटी स्मॉग गन जो पहले 192 थे, उसमें 23 की बढ़ोत्तरी हुई और अब 215 मोबाइल स्माग गन सड़कों पर चलाई जाएंगी। इसी तरह जो हाईराइज बिल्डिंगें हैं उसपर 106 एंटी स्मॉग गन तैनात हैं वे अपना काम कर रही हैं। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पंजाब में सरकार की पहल से पराली के जलने की संख्या में कमी आई है। पंजाब सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि पिछले सालों की तुलना में इस वर्ष पराली जलने की घटना में 60 प्रतिशत की कमी आई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---