US Midterm Election 2026: अमेरिका में 6 उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, जानें कौन-कौन जीता

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
US Midterm Election 2026

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अमेरिका के मिडटर्म चुनाव 2026 में कई ऐतिहासिक नतीजे सामने आ रहे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार क्रिस पैपास ने न्यू हैम्पशायर से अमेरिकी सीनेट की सीट जीतकर इतिहास रच दिया है। वह अमेरिकी इतिहास में पहले ऐसे पुरुष सीनेटर बनने जा रहे हैं, जिन्होंने खुले तौर पर खुद को गे यानी समलैंगिक बताया है। वहीं, कीशा लांस बॉटम्स जॉर्जिया की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनने की ओर बढ़ रही हैं। इन चुनावों में कुल छह उम्मीदवारों की उपलब्धियां चर्चा में हैं।

यह भी पढ़े : US Midterm Election Results 2026: भारतीय मूल के 3 नेताओं को जीत

US Midterm Election 2026: डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को कई सीटों पर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इस चुनाव में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर मतदान हुआ। इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी चुनाव कराए गए।

इन 6 उम्मीदवारों ने बनाया इतिहास

1. कीशा लांस बॉटम्स: जॉर्जिया को मिलने वाली पहली अश्वेत महिला गवर्नर

कीशा लांस बॉटम्स जॉर्जिया की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनने की ओर बढ़ रही हैं। उनकी जीत से अमेरिकी राजनीति में एक नया इतिहास जुड़ सकता है। इससे पहले वह बाइडेन प्रशासन में भी काम कर चुकी हैं।

2. क्रिस पैपास: पहले खुले तौर पर गे पुरुष सीनेटर

न्यू हैम्पशायर से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार क्रिस पैपास ने सीनेट चुनाव में जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ वह अमेरिकी इतिहास में पहले खुले तौर पर समलैंगिक पुरुष सीनेटर बनने जा रहे हैं। 46 वर्षीय पैपास इससे पहले चार बार अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रह चुके हैं। वह समानता और नागरिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठाते रहे हैं।

3. बायरन डोनाल्ड्स: फ्लोरिडा में नया राजनीतिक रिकॉर्ड

बायरन डोनाल्ड्स फ्लोरिडा के पहले अश्वेत गवर्नर बनने की दौड़ में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने टैक्स सुधार, डेटा सेंटरों के नियमन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे का समर्थन किया।

4. मेलाट किरोस: कोलोराडो की पहली अश्वेत महिला कांग्रेस सदस्य

मेलाट किरोस ने कोलोराडो के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल कर राज्य की पहली अश्वेत महिला कांग्रेस सदस्य बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

5. एडम हमावी: न्यू जर्सी के पहले मुस्लिम कांग्रेस सदस्य

एडम हमावी ने न्यू जर्सी के 12वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत दर्ज की है। उनकी जीत से वह राज्य के पहले मुस्लिम कांग्रेस सदस्य बनने जा रहे हैं।

6. क्लेयर वाल्डेज: न्यूयॉर्क की पहली नेटिव अमेरिकन महिला कांग्रेस सदस्य

क्लेयर वाल्डेज ने न्यूयॉर्क के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल कर राज्य की पहली नेटिव अमेरिकन महिला कांग्रेस सदस्य बनने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

अमेरिकी राजनीति में दिख रहा बदलाव

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव 2026 में सामने आ रहे ये नतीजे प्रतिनिधित्व और राजनीतिक विविधता के लिहाज से चर्चा में हैं। अलग-अलग समुदायों और पृष्ठभूमियों से आने वाले उम्मीदवारों की जीत अमेरिकी राजनीति में नए रिकॉर्ड बना रही है।

हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुछ सीटों पर अंतिम नतीजों की औपचारिक घोषणा बाकी है। ऐसे में सभी चुनावी परिणामों की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version