सोना देवी विश्वविद्यालय में महिला विद्यार्थियों को 50% का सुनिश्चित स्कॉलरशिप उच्चतर शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर सोना देवी विश्वविद्यालय की अनोखी पहल

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सोना देवी विश्वविद्यालय,घाटशिला ने मार्च महीना को अंतर्राष्ट्रीय महिला माह घोषित किया है. जिसके तहत 1 मार्च से लेकर 31 मार्च तक विश्वविद्यालय में कला,वाणिज्य व विज्ञान स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को 50% का सुनिश्चित स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार )डॉ गुलाब सिंह आजाद ने बताया की सोना देवी विश्वविद्यालय ने महिलाओं को उच्चतर शिक्षा के लिए यह तोहफा दिया है।

जिसके तहत पहले मार्च से 31 मार्च तक जो भी छात्राएं विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर कला ,वाणिज्य व विज्ञान पाठ्यक्रम में प्रवेश लेगी उन्हें कोर्स फीस का 50% सुनिश्चित स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा।आपको यह भी बता दें कि सोना देवी विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त घाटशिला अनुमंडल का एकमात्र विश्वविद्यालय है जहां पिछले शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां जारी है। विश्वविद्यालय के पास स्नातक व स्नातकोत्तर कला ,वाणिज्य व विज्ञान संकाय पाठ्यक्रम के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा विभिन्न प्रकार के कोर्स शामिल है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सिंह ने सभी महिला विद्यार्थियों से आग्रह किया हैं कि वह 1 से 31 मार्च के दौरान सोना देवी विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर कला व वाणिज्य व विज्ञान में प्रवेश लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट